धनपतगंज ब्लाक के सर्वांगीण विकास के लिए सर्वसम्मति से करोड़ों रुपए की योजना हुई स्वीकृत।

धनपतगंज ब्लाक के सर्वांगीण विकास के लिए सर्वसम्मति से करोड़ों रुपए की योजना हुई स्वीकृत।


सुल्तानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह की मौजूदगी और ब्लॉक प्रमुख पार्वती सरोज की अध्यक्षता में हुई बैठक,  तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे मौजूद। विधायक विनोद सिंह ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों से किया अनुरोध, ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का दिलाएं लाभ। ब्लाक के अधिकारियों कर्मचारियों को भी दिया निर्देश, ग्रामीण और पात्रों को लाभ दिलवाने में मदद के लिए हमेशा रहे तैयार। सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह आज धनपतगंज ब्लाक पहुंचे। इस दौरान उनकी मौजूदगी और ब्लाक प्रमुख पार्वती सरोज अध्यक्षता में  क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए  सर्वसम्मति करोड़ों रुपए योजनाएं स्वीकृत की गई। बैठक में  तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए विधायक विनोद सिंह ने अनुरोध किया कि क्षेत्र के तमाम लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाएं। उन्होंने ब्लाक अधिकारियों और कर्मचारियों को भी निर्देशित किया कि इसमें कोई कोताही न हो। सरकार का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलवाना है। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों  की भी रूपरेखा तैयार करने को कहा ताकि इलाके का विकास तेजी से करवाया जा सके। इसके पहले विधायक विनोद सिंह अपने कृषि विज्ञान केंद्र स्थित कैंप कार्यालय पर क्षेत्र वासियों से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारित भी किया। कई समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने आलाधिकारियों को निर्देशित भी किया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post