अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्क्वाड्रन लीडर डॉ तूलिका रानी हुई सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्क्वाड्रन लीडर डॉ तूलिका रानी हुई सम्मानित


स्क्वाड्रन लीडर डॉ तूलिका रानी उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा सम्मानित

सुल्तानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में स्क्वाड्रन लीडर डॉ तूलिका रानी को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य द्वारा सेना तथा पर्वतारोहण में उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। तूलिका रानी 2023 में उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की G 20  ब्रांड एंबेसडर रही हैं। वह पूर्व वायु सेना अधिकारी, पर्वतारोही, अंतरराष्ट्रीय प्रेरणादाई वक्ता, लेखिका तथा असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। वह उत्तर प्रदेश से माउंट एवरेस्ट पर सफल आरोहण करने वाली प्रथम महिला हैं। एशिया के सर्वोच्च ज्वालामुखी माउंट दामावंद पर तिरंगा फहराने वाली प्रथम भारतीय महिला हैं। भारत, नेपाल, भूटान, रूस, अफ्रीका, ईरान आदि देशों में 26 पर्वतारोहण और ट्रेकिंग अभियान कर देश का गौरव बढ़ा चुकी हैं। वायु सेना में बतौर प्रशासनिक अधिकारी एवं सैन्य प्रशिक्षण अधिकारी दस वर्ष देश की सेवा कर चुकी हैं। वायु सेना अकादमी हैदराबाद में सैन्य प्रशिक्षण अधिकारी के रूप में भारतनकी प्रथम तीन महिला फाइटर पायलट सहित सैकड़ों भावी अधिकारियों को सैन्य प्रशिक्षण दे चुकी हैं।  उनकी पुस्तक बियांड दैट  वाल, 2021 में दिल्ली से प्रकाशित हुई। जिसके लिए इन्हें साहित्य श्री अवार्ड तथा यंग राइटर अवार्ड से सम्मानित किया गया। उसे एशिया के सबसे बड़े पुस्तक मेला अंतरराष्ट्रीय कलकत्ता पुस्तक मेला तथा विश्व पुस्तक मेला दिल्ली में सम्मिलित किया गया। वह अमेरिका से प्रकाशित पुस्तक ग्रोथ एंड हीलिंग की सह लेखिका हैं। उनकी हिंदी एवं अंग्रेजी की कविताओं सहित कुल 8 पुस्तकें दिल्ली से प्रकाशित हो चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रेरणादाई वक्ता के रूप में भारत, अमेरिका, कनाडा, इटली, मलेशिया, साइप्रस, इंग्लैंड आदि देशों में दो बार TEDx सहित 400 से अधिक व्याख्यान और बहुराष्ट्रीय रेडियो व टीवी चैनलों, दूरदर्शन आदि पर इंटरव्यू दे चुकी हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार, फिक्की द्वारा ग्लोबल वुमन अवार्ड, दिल्ली रत्न, हिंदुस्तान टाइम्स अवार्ड, रेडियो सिटी आइकन अवार्ड सहित 20 पुरुस्कारों से सम्मानित। 2022 में उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों में चुनाव आयोग के वोटर जागरूकता कार्यक्रम स्वीप की ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं। वह महिलाओं को समान अधिकार एवं अवसर प्रदान करने की दिशा में सदैव प्रयासरत रहती हैं। युवाओं तथा महिलाओं के लिए प्रेरणा तूलिका रानी ने सभी संघर्षरत महिलाओं की सराहना करते ये उन्हें हिम्मत से आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post