तिकड़म से चलाई जा रही केंद्र सरकार:रामभुआल निषाद
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सांसद रामभुआल निषाद
सरदार वल्लभभाई पटेल पीजी कॉलेज का मनाया गया वार्षिकोत्सव
सुल्तानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल पीजी कॉलेज चोरमा-सेमरी का वार्षिकोत्सव पूर्व विधायक अरुण वर्मा के संयोजन में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद राभभुअल निषाद के साथ विशिष्ट सपा जिला अध्यक्ष रघुवीर यादव रहे। महाविद्यालय प्रबंधक निवेदिता वर्मा, प्राचार्य डॉ प्रदीप वर्मा के साथ पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने पहुंचे विशिष्ट जनों का स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। शुक्रवार को महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में पहुंचे सांसद राम भुवाल ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार तिकड़म से चलाई जा रही है, भाजपा सरकार देश मे नफरत फैलाने का कार्य कर रही है। भाजपा ने ऐसा माहौल बना दिया है कि हर तरफ अराजकता ही दिख रही है।सांसद ने कहा कि प्रदेश में अमन-चैन कायम करने के लिए सपा की सरकार बनवाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिस दिन सूबे में सपा की सरकार बनी और मुख्यमंत्री पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बने तो प्रदेश का रुका विकास का पहिया अपने आप घूम जाएगा। सांसद ने मौजूद अभिवावक और जनसमूह से आवाह्न किया कि प्रदेश सामाजिक समरसता स्थापित करने के लिए सपा सरकार बनवाएं। सांसद ने पांचों विधानसभा क्षेत्र की सीटों को भी जितवाने की हुंकार भरी। सांसद ने कहा कि समूचे संसदीय क्षेत्र का विकास कराना उनकी प्राथमिकता होगी।पूर्व विधायक अरुण वर्मा,प्रबंधक निवेदिता वर्मा, प्राचार्य डॉ प्रदीप वर्मा ने आए हुए विशिष्ट जनों का स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्रओं को भी सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने सभी आए हुए आगन्तुकों के प्रति आभार प्रगट किया। इस मौके पर रामबरन पीजी कॉलेज के प्रबंधक अजय सिंह, समाजसेवी विपिन सिंह दीपक,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद,पूर्व जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, अटेवा के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, सपा जिला महासचिव सलाहुद्दीन, जिला उपाध्यक्ष अशोक वर्मा,कोषाध्यक्ष सूर्यलाल यादव,प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश यादव, विजय यादव,सपा महिला जिलाध्यक्ष शारदा यादव,भानमती बेगम सहित बड़ी संख्या में अभिवावक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रवण सुलतानपुरी ने किया। वार्षिकोत्सव में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसको उपस्थित जनसमूह ने सराहा।