अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित, महिला लेखपालों को नहीं मिली जगह

 अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित, महिला लेखपालों को नहीं मिली जगह



लम्भुआ/सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ सुल्तानपुर की उपशाखा लम्भुआ का चुनाव शुक्रवार को तहसील परिसर स्थित सभागार में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।


लेखपाल बलराम सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में प्रशांत शुक्ला, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश, मंत्री संदीप वर्मा, उपमंत्री स्वयं प्रकाश, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश एवं अडीटर पद पर रवि अग्रहरि निर्विरोध निर्वाचित हुए।




चुनाव प्रक्रिया के बाद सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान लेखपालों में उत्साह का माहौल देखा गया।


हालांकि, इस चुनाव में महिला लेखपालों को किसी भी पदाधिकारी पद पर प्रतिनिधित्व नहीं मिल सका, जिस पर कुछ सदस्यों ने निराशा व्यक्त की और भविष्य में महिलाओं को संगठन में उचित भागीदारी देने की बात कही।


चुनाव प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता और सहयोग के साथ संपन्न हुई। इस मौके पर कई वरिष्ठ लेखपाल एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने नवचयनित टीम को शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post