धनपतगंज पुलिस को मिली सफलता, कोर्ट वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 धनपतगंज पुलिस को मिली सफलता, कोर्ट वांछित अभियुक्त गिरफ्तार





सुल्तानपुर, 12 मई 2025 – पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर  कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक धनपतगंज के नेतृत्व में थाना धनपतगंज पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता मिली है।


पुलिस टीम ने माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-17 सुलतानपुर द्वारा वाद संख्या 7472/24 अंतर्गत अपराध संख्या 635/97 धारा 279, 337, 427 भारतीय दंड संहिता से संबंधित वांछित अभियुक्त सूर्यनरायन पुत्र बल्देव पाण्डेय निवासी ग्राम माधवपुर आचार्य, थाना धनपतगंज को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।


गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे:


वरिष्ठ उप निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता


आरक्षी मोहित कुमार



पुलिस टीम की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post