पुलिस अधीक्षक ऑफिस के सामने महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, सुसाइड की कोशिश

 ✍ सुल्तानपुर से बड़ी खबर


पुलिस अधीक्षक ऑफिस के सामने महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, सुसाइड की कोशिश



सुल्तानपुर। सोमवार दोपहर एसपी ऑफिस के बाहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला गोद में एक साल की बच्ची को लेकर सड़क पर बैठ गई और पति के खिलाफ न्याय की गुहार लगाने लगी।



 महिला की पहचान वर्षा यादव के रूप में हुई है, जिसका पति अभिषेक यादव बल्दीराय थाने के वल्लीपुर चौकी पर सिपाही है।



महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति का एक युवती से अफेयर है और इसी वजह से दांपत्य जीवन में कलह चल रही है। 



काफी विवाद के बाद वह मायके में रह रही है और न्याय के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुकी है। महिला का कहना है कि कहीं सुनवाई न होने पर वह एसपी ऑफिस आई और निराश होकर आत्महत्या का प्रयास करने लगी।



बताया गया कि महिला बेटी को जमीन पर लिटाकर गले में फंदा डालकर सुसाइड करने की कोशिश कर रही थी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे रोककर अंदर ले जाकर महिला थाने की एसओ के हवाले कर दिया।



महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हंसमती ने बताया कि महिला की काउंसलिंग की जा रही है।



 उसके पति को थाने बुलाया गया है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।



 पुलिस का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और महिला सुरक्षित है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post