अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने किया,स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति, शिक्षा और संस्कारों के प्रति सजग रहें युवक:जुगुल किशोर तिवारी

 अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने किया,स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन


संस्कृति, शिक्षा और संस्कारों के प्रति सजग रहें युवक:जुगुल किशोर तिवारी



लंभुआ,सुल्तानपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के तत्वावधान में एक भव्य स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत क्षेत्र के सर्वोदय नगर स्थित निजी मैरिज हाल में किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में  ब्राह्मणजन एकत्रित हुए। कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रवीण पाठक ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं भावी पीढ़ी को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिये किया गया।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पं.जुगुल किशोर तिवारी  की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने ओजस्वी वक्तव्य में ब्राह्मण समाज की ऐतिहासिक भूमिका, सांस्कृतिक उत्तरदायित्व एवं वर्तमान समय में सामाजिक एकजुटता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी संस्कृति, शिक्षा और संस्कारों के प्रति सजग रहें और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाएं।



कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई,  समाज की उन्नति में योगदान देने वाले कई विशिष्ट व्यक्तियों को माल्यार्पण करके सम्मानित किया गया।



अध्यक्षीय भाषण में परिषद के लंभुआ ब्लॉक अध्यक्ष राम अभिलाष तिवारी ने बताया कि परिषद का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को जोड़कर एक सशक्त, शिक्षित एवं जागरूक ब्राह्मण समाज का निर्माण करना है। उन्होंने बताया कि परिषद शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं सामाजिक सहयोग के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।



इस अवसर पर वक्ताओं ने यह भी कहा कि ब्राह्मण समाज को केवल पुरोहिताई तक सीमित न मानकर एक व्यापक दृष्टिकोण से देखे जाने की आवश्यकता है, क्योंकि इस समाज ने हर क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है — चाहे वह शिक्षा हो, प्रशासन, विज्ञान या साहित्य।



कार्यक्रम में आए अतिथियों ने परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया और अधिक से अधिक युवाओं को इस मुहिम से जोड़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए किया गया।



पूर्व ब्लाक प्रमुख रहे राम अभिलाष तिवारी ने बताया कि स्नेह मिलन कार्यक्रम ने समाज में एक नई ऊर्जा का संचार किया तथा सभी उपस्थितजनों में एकता, सहयोग एवं समर्पण की भावना को और प्रगाढ़ किया है। परिषद के पदाधिकारी ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर करने की प्रतिबद्धता जताई। 



इस मौके पर वरिष्ठ अध्यापक राम सिरनेत मिश्र,राम सूरत मिश्र,जिलाध्यक्ष अंकुर पाण्डेय,उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय,जिला संगठन मंत्री सुरेन्द्र कुमार तिवारी,जिला महासचिव संजय मिश्रा, सुरेश झा आदि लोगों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post