दो बच्चों की मां ने सिपाही पर दर्ज कराया यौन शोषण का केस, आरोपी गिरफ्तार

 दो बच्चों की मां ने सिपाही पर दर्ज कराया यौन शोषण का केस, आरोपी गिरफ्तार 




सुल्तानपुर से खाकी को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। एक महिला ने डायल 112 के एक कॉन्स्टेबल पर यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया है। विभाग से जुड़ा मामला होने के चलते एसपी से लेकर पुलिस के अधिकारी छीछालेदर की डर से कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। ये मामला बल्दीराय थाना क्षेत्र से जुड़ा है।

 क्षेत्राधिकारी की बाइट


बल्दीराय थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने डायल 112 पीआरवी 5298 पर तैनात सिपाही आमिर फिरदौस पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। महिला की तहरीर पर बल्दीराय थाने में क्राइम नंबर 55/2026 पर मुकदमा दर्ज किया गया। 



उसके बाद एसएचओ नारद मुनि सिंह की टीम ने सिपाही आमिर को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को सिपाही आमिर फिरदौस का सीएचसी बल्दीराय में मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया है। थानाध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।



बताया जा रहा है कि कॉन्सटेबल पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला दो बच्चों की मां है। वो पूर्व में अपने चरित्र को लेकर क्षेत्र में चर्चा का केंद्र रही है। उसने सिपाही को भी अपने झांसे में फंसाया और फिर जब किसी बात को लेकर खट पट हुई तो उसने यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया।



गौरतलब रहे कि सिपाही आमिर फिरदौस पुत्र फिरोज अहमद निवासी भोरसड़ साहबगंज चंदौली को आज एसीजेएम चतुर्थ भव्या श्रीवास्तव की कोर्ट में पुलिस ने पेश किया जहां से उसे चौदह दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post