विशेष वाहन चेकिंग अभियान, 260 वाहनों का चालान, 8 वाहन सीज

 विशेष वाहन चेकिंग अभियान, 260 वाहनों का चालान, 8 वाहन सीज





सुलतानपुर। पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देशन में गुरुवार को जनपद के चिन्हित क्रिटिकल कॉरिडोर क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना तथा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान इंटरसेप्टर वाहन की सहायता से ओवरस्पीडिंग, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर विशेष निगरानी रखी गई और नियमानुसार कार्रवाई की गई।


यातायात क्षेत्राधिकारी कृष्णकुमार चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण तथा यातायात प्रभारी रामनिरंजन के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की। अभियान के दौरान कुल 260 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 8 वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा 52.05 लाख रुपये के शमन शुल्क की कार्रवाई की गई। इंटरसेप्टर वाहन द्वारा अकेले 20 चालान किए गए।



चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा गलत दिशा में वाहन संचालन से बचने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सुलतानपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post