कोथरा खुर्द से धूमधाम से रवाना हुई कांवड़ यात्रा, पुलिस रही मुस्तैद
चांदा, सुलतानपुर। थाना कोतवाली चांदा क्षेत्र के ग्राम सभा कोथरा खुर्द से बुधवार को श्रद्धा, उत्साह और "बोल बम" के जयघोष के बीच कांवड़ यात्रा धूमधाम से रवाना हुई।
यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को विदा करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे। पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा।
कांवड़ यात्रा का नेतृत्व संयोजक मुन्नालाल पांडेय 'बम' ने किया। श्रद्धालु सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
यात्रा में मुन्नालाल पांडेय बम, संजय पांडेय बम, सभाजीत पांडेय बम, धर्मवीर पांडेय, आनंद कुमार पांडेय, प्रमोद पांडेय, रानू पांडेय, हैप्पी मिश्रा, लवकुश मिश्रा, अमन पांडेय, रंजीत पांडेय, नन्हकऊ पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांवड़िए शामिल रहे।
यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह यादव, कांस्टेबल कोमल कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी पूरे समय मौजूद रहे और शांतिपूर्ण ढंग से यात्रा संपन्न कराने के लिए सतर्कता बरतते रहे। ग्रामीणों ने सभी कांवड़ियों की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।

