एंटरप्रेन्योरशिप के लिए युवाओं को प्रेरित कर रहें हैं अमेठी के इंजी. अमन शुक्ल

 

एंटरप्रेन्योरशिप के लिए युवाओं को प्रेरित कर रहें हैं अमेठी के इंजी. अमन शुक्ल

उद्यमिता और नवाचार के इस युग में, एक नाम उभरता है, जो पारंपरिक सफलता की कलम से हटकर चमकता है। मिलिए आरआरएसआईएमटी के कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग के छात्र रहे अमन शुक्ल से l पढाई के दौरान अंतिम वर्ष में जब प्लेसमेंट का सिलसिला चल रहा था अन्य छात्र-छात्राएं किसी किसी कम्पनी में नौकरी के लिए तैयारी कर रहें थे उस दौरान अमन उन लोगों के साथ संपर्क में रहने लगे थे, जो उद्यमिता के क्षेत्र और उम्र में भी अमन से बहुत बड़े थे l अमन का कहना है - कि आज आत्मनिर्भर भारत के इस दौर में यदि सब लोग नौकरी ही करने लगेंगे तो नौकरी देने वाला कौन होगा ? इसी विचार के साथ उन्होंने भीड़ से अलग होकर एक मुहिम उठाई कि आने वाला दौर उद्यमिता का दौर है और उसके लिए छात्रों से मिलकर उनको खुद का कुछ करने के लिए प्रेरित कर रहें हैं अब तक हजारों छात्रों से मिल चुके अमन ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे उद्यमिता और नवाचार से बहुत दूर है ग्रामीण स्कूलों और कॉलेजों में उद्यमिता का पाठ पढाया जाना अनिवार्य है l देश को युवा ही आगे ले जायेंगे इसके लिए युवाओं को तैयार करना होगा l अमन ने बताया कि आज के इस डिजिटल दौर में छात्रों को अपनी  अभिरुचि के अनुसार किसी एक स्किल में महारथ हासिल कर लेनी चाहिए और उसी स्किल के जरिये विश्व में अपनी पहचान बना सकते हैं l उन्होंने बताया कि किसी भी चीज को यदि हम 10 हजार सकारात्मक घंटें दे देते है तो उस चीज में हम महारथ हासिल कर लेते हैं जब 3 से 4 साल कड़ी मेहनत करने के बाद हमको अपनी अभिरुचि के अनुसार हमारा लक्ष्य मिल रहा है तो उससे अच्छा क्या है l अमन ने बताया कि वो एक पॉलिटिकल एवं बिज़नेस स्ट्रेटजिस्ट है और उन्होंने अपनी एक टीम बना रखी है जिससे वो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय क्लाइंट्स का काम करवाते है l आने वाले समय में अमन ने अपने क्षेत्र अमेठी के युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट सेंटर और एक मल्टीनेशनल कंपनी शुरू करने की बात कही है l  


 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post