सत्तर हजार कीमत की स्मैक के साथ दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Lqkyrkuiqj] U;w xhrkatfy VkbElA बल्दीराय पुलिस थानाक्षेत्र के हैधनाखुर्द के पास दो हिस्ट्रीशीटरों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है बरामद स्मैक की कीमत लगभग 70 हजार रुपए के आसपास है थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थानाक्षेत्र के देहली बाजार इंचार्ज हरिश्चंद्र को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में घूम घूमकर हिस्ट्रीशीटर स्मैक बेच रहे इस पर उन्होंने घेराबंदी कर दो को पकड़ा इनकी पहचान बहुरावां निवासी हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू और अतौला निवासी आकाश के रूप में हुई है धर्मेंद्र के पास से पुलिस को सोलह ग्राम स्मैक व 500 रुपए और आकाश के पास से 14 ग्राम स्मैक व 400 रुपए मिले हैं थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि स्मैक की कीमत 70 हजार रुपए के आसपास है।दोनों को जेल भेजा गया है।
