No title

 

जिला महिला चिकित्सालय में स्किल बर्थ अटेंडेंट प्रशिक्षण का शुभारंभ

Lqkyrkuiqj] U;w xhrkatfy VkbElA मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनपद सुल्तानपुर एवं प्रधानाचार्य स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय जनपद सुल्तानपुर द्वारा  जिला महिला चिकित्सालय सुल्तानपुर में स्किल बर्थ अटेंडेंट प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया यह प्रशिक्षण मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य एवं संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए जनपद के प्रसव इकाइयों पर कार्यरत एएनएम/स्टाफ नर्स की दक्षता में वृद्धि के लिए आयोजित किया जा रहा हैयह प्रशिक्षण जनपद में चार बैच  में आयोजित किया जाएगा जिसमें 5 दिन की थिअरी क्लास एवं 16 दिवस का प्रैक्टिकल सेशन होगाइस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में डॉक्टर सोनाली श्रीवास्तव स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं डॉ अजय सोनी बाल रोग विशेषज्ञ के द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जाएगाइस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से सामान्य प्रसव कराने की कौशल क्षमता में वृद्धि करना जिससे गुणवत्ता परक प्रसव सेवाएं प्रदान की जा सके  प्रसव पूर्व एवं प्रसव के दौरान, प्रसव के उपरांत  प्रसव की प्रक्रिया को सुरक्षित बनाना, जटिलता की स्थिति में आकस्मिक चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था करना, नवजात शिशु की आवश्यक देखभाल सुनिश्चित करना, एक्टिव मैनेजमेंट ऑफ थर्ड स्टेज लेबर एवं इनफेक्शन  रोकथाम के विषय पर क्षमता वृद्धि की जाएगी.प्रशिक्षण शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान डॉ एस के गोयल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला पुरुष चिकित्सालय एवं डॉक्टर आरके यादव मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय, श्री संतोष कुमार जिला कार्यक्रम प्रबंधक, श्री सुजीत मौर्य जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता, डॉ. ओइन्द्रिला दत्ता डीएसएस मौजूद रहे.


 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post