महेश्वरगंज मार्ग हाईवे पर घायल युवक को 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों द्वारा
मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में भर्ती
कराया
न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर। महेश्वरगंज
पुल के पास गढ्ढा युक्त सड़क पर एक युवक
गंभीर रूप से घायल हो गया था।तहसील क्षेत्र के पालटू का पुरवा निवासी अमन मौर्य बाबा महेश नाथ
धाम से दर्शन करके वापस जा रहे थे,
महेश्वरगंज पुल के पास सड़क पर गड्ढे में
उनकी गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ जाने के कारण वह गिर गए। गिरने के कारण अमन मौर्य
बुरी तरह से घायल हो गये। मौके पर पहुंचे राहगीरों की मदद से 108 सेंटर पर सूचना दी गयी।घायल युवक को
मेडिकल कॉलेज की 108 एम्बुलेंस स्टाफ द्वारा मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर ले जाया गया।समय
से अस्पताल पहुंचने के कारण घायल युवक की जान बच गई।इस घटना की जानकारी मिलते ही
प्रोग्राम मैनेजर आशीष कुमार सिंह ने
तुरन्त मरीज की स्थिति का पता लगाया और
समय से घायल को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने के लिए ईएमटी और पायलट की प्रसंशा की है ।
