शिव शंकर को जिसने पूजा उसका बेड़ा पार
हुआ
न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर। जिलेभर
के शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
श्रद्धालुओं की ओर से मंदिरों व शिवालयों में माथा टेकने के लिए तड़के ही भक्तों
का पहुंचना शुरू हो गया। धनपतगंज (दुबौलिया) क्षेत्र में स्थित सीधेश्वर् महादेव
शिव मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं का सुबह चार
बजे से ही मदिरों में पहुंचना शुरू हो गया।महाशिवरात्रि के अवसर पर दुबौलिया
धर्मदासपुर के शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लग गई। यह शिव मंदिर काफी
प्राचीन माना जाता है। भक्तों ने बारी-बारी से दर्शन किया। दुबौलिया स्थित शिव धाम
पर भक्त पंकज कुमार तिवारी ने धाम पर रुद्राभिषेक किया ।पंकज तिवारी ने बताया कि
यह मंदिर बहुत ही प्राचीन मंदिर है।ग्राम वासियों के साथ साथ क्षेत्रीय लोग भी
यहां प्रतिदिन आते है और मंदिर में पूजा अर्चना करते है।शिव रात्रि के अवसर पर
यहां सुबह से भक्तों का जमावड़ा लगा रहा।शिव भक्तों ने महाकाल का जलाभिषेक किया
।सुबह से क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों के सामने फूल माला भांग-धतूर व बेलपत्रों की दुकानें सजी रहीं।ग्राम के सुरेंद्र
नाथ तिवारी राकेश तिवारी पंकज
तिवारी रिशु तिवारी गोलू मोलू और अन्य क्षेत्रीय शिव भक्तों ने बाबा भोलेनाथ की सेवा
पूर्ण निष्ठा से की।
