उपजिलाधिकारी सदर द्वारा पोषण पखवाड़ा का किया गया शुभारंभ
न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर। शाशन द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में पोषण पखवाड़ा दिनांक दिनांक 09 मार्च 2024 से 23 मार्च 2024 तक मनाये जाने के सफल आयोजन के निर्देश है के क्रम में आज दिनांक 12 मार्च 2024 को बाल विकास एवं पुष्टाहार बिभाग द्वारा पोषण अभियान के अंतर्गत निर्धारित थीम-पोषण भी पढ़ाई भी,पारंपरिक व स्थानीय आहार प्रथाओं पर केंद्रित पोषण के प्रति संवेदनशीलता पर ध्यान केंद्रित एवं गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य व आई0वाई0सी0एफ0 पर आधारित गतिविधियों का शुभारंभ किया गया जिसमें बाल विकास परियोजना शहर की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी रवीश्वर कुमार राव बाल विकास परियोजना अधिकारी अजीत कुमार के साथ साथ मुख्य सेविका एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रही।
