मनोविज्ञान विभाग मे अधिगम अयोग्यता पर सेमिनार का आयोजन

 

मनोविज्ञान विभाग मे अधिगम अयोग्यता पर सेमिनार का आयोजन

न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर।  कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान सुल्तानपुर के मनोविज्ञान विभाग में मंगलवार को अधिगम अयोग्यता विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि अधिगम अयोग्यता अनुवांशिकता एवं जन्म के दौरान और जन्म के बाद की बीमारी शैशवावस्था के दौरान तनाव  पोषक तत्वों की कमी आदि के कारण उत्पन्न होती है। इस सेमिनार में आयुषी सिंह ने अधिगम अयोग्यता के निदान के विविध पक्षों यथा  बच्चों की क्षमता का आकलन  बच्चे द्वारा विशिष्ट लोगों और प्रतीकों की पहचान एवं संख्याओं अक्षरों और ध्वनियों की श्रृंखला को सटीक रूप से दोहराने की क्षमता के आकलन आदि पर प्रकाश डाला । अशिका गुप्ता ने अधिगम अयोग्यता का उपचार बताते हुए थेरेपी सीखने की पद्वति पर विचार व्यक्त किया जो मददगार साबित हो सकता है। साथ ही साथ संगोष्ठी में कौशल विकास व्यक्तिगत शिक्षा कार्यक्रम वैकल्पिक चिकित्सा दवा के माध्यम आदि से भी अधिगम अयोग्यता के उपचार पर विचार विमर्श किया गया। सेमिनार में बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर से अलोक भारती, मोनी स्नेहा पाण्डेय अंकिता यादव सोनी तिवारी चतुर्थ सेमेस्टर से अर्चना साक्षी ज्ञानमती एवं छठे सेमेस्टर की छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post