सुलतानपुर सीट पर सपा से अधिवक्ता को प्रत्याशी बनाने की मांग तेज

 

सुलतानपुर सीट पर सपा से अधिवक्ता को प्रत्याशी बनाने की मांग तेज

न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर। सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अयूब उल्ला खान ने सुल्तानपुर से सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव की दावेदारी पेश की है। मंगलवार को उन्होंने दीवानी कोर्ट परिसर में वकीलों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांग किया कि  लोकसभा सीट से अधिवक्ता प्रत्याशी ही मैदान में उतारा जाए। अयूब उल्ला ने कहा कि पार्टी मौका देगी तो जीत का सूखा खत्म करेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को लोकसभा चुनाव से अधिवक्ता वर्ग से प्रत्याशी नामित करने के लिए कार्यकर्ताओं ने पत्र भेजा है। अयूब उल्ला सुलतानपुर लोकसभा क्षेत्र में लगातार सपा के प्रचार प्रसार में जुटे हैं । बैठक में सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव शारदा प्रसाद यादव,  जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव,पूर्व महासचिव बैतुल्लाह खान  सज्जाद अहमद  दिनेश यादव दिलीप यादव विजेंद्र चौरसिया दिलीप चौरसिया अख्तर हुसैन  रियाज अहमद शकील अहमद राजेंद्र यादव शैलेंद्र पांडेय ज्ञान प्रकाश यादव नफीस अहमद खान प्रतिभा यादव  मेराज खान अहमद शोएब खान रामचंद्र यादव इसरार अहमद इदरीसी समेत अन्य मौजूद रहे।


 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post