महिला शिक्षक संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी सुल्तानपुर से की मुलाकात
न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर। -महिला शिक्षक संघ सुलतानपुर के जिला पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी से शिष्टाचार भेट की । जिलाध्यक्ष डा गायत्री सिंह एवं महामंत्री सीमा सिंह ने पौधा देकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मैम का सम्मान किया । जिला मीडिया प्रभारी अर्चना चित्रांशी ने पुष्प गुच्छ देकर महिला शिक्षक संघ को मान्यता मिलने की बधाई प्रेषित की । जिलाध्यक्ष महोदया ने महिला शिक्षक संगठन के बारे में मैम को बताया एवं अपेक्षा व्यक्त की कि यह हम सब के लिए गर्व की बात है कि हमारी मुखिया भी महिला है अतः जनपद में महिला शिक्षिकाओं को कोई समस्या नही होनी चाहिए । महामंत्री सीमा सिंह ने चुनाव ड्यूटी में समस्या ग्रस्त शिक्षकाओं की ड्यूटी ना लगाने एवं सी सी एल में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की एवं डिजिटिलाइजेशन में आने वाली व्यवहारिक समस्याओं से अवगत कराया गया । बीएसए मैम ने संघठन को मान्यता मिलने पर खुशी व्यक्त की एवं सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि उम्मीद है आप लोग अच्छा कार्य करेंगे मेरे स्तर से आप लोगों को कोई समस्या नही आयेगी । इस अवसर पर संघ के सभी पदाधिकारी सुचित्रा सिंह रेनू श्रीवास्तव निधि गुप्ता नमिता अग्रहरि सीमा गुप्ता मंजू मिश्रा अर्चना श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी आदि उपस्थित रही । सभी ने अपना अमूल्य समय देने के लिये जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मैम का हार्दिक आभार व्यक्त किया ।
