-एक ही छत के नीचे दांतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का होगा
समाधान
न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर। लखनऊ 08
मार्च 2024 एक खूबसूरत मुस्कान आपके पूरे व्यक्तित्व में चार चांद लगा देती
है...कई बार बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान एक मोहक मुस्कान से ही संभव हो जाता
है...लेकिन तक क्या जब यह मुस्कुराहट ही समस्या में पड़ जाए...आपकी स्वस्थ
मुस्कुराहट के रास्ते में बाधा उत्पन्न करने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं का
समाधान अब मिलेगा "ईकोडेंट मल्टीस्पेशिएलिटी डेंटल क्लीनिक एंड इम्प्लांट
सेंटर" में। शुक्रवार
को गोमतीनगर विस्तार में शुरू हुए इस सेंटर का शुभारम्भ लखनऊ उत्तर विधानसभा के
माननीय विधायक डॉ. नीरज बोरा जी ने किया। शुभारम्भ के अवसर पर सेंटर की दंत चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. प्राची
गुप्ता ने बताया कि महिला दिवस के विशेष अवसर पर प्रारम्भ किए गए इस सेंटर पर
महिलाओं के लिए विशेष ऑफर भी दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि, “महिलाओं
के लिए दिए जा रहे इस विशेष ऑफर के अंतर्गत मार्च माह में क्लीनिक पर आने वाली सभी
महिलाओं को हर प्रकार की चिकित्सकीय सुविधाओं पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। कोटईकोडेंट मल्टीस्पेशिएलिटी डेंटल क्लीनिक एंड इम्प्लांट
सेंटर" की शुरुआत इस उद्देश्य से की जा रही है कि हम दांतों व मसूढ़ों की
समस्याओं से जूझ रहे लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध करा सकें। साथ ही यहां
लोगों को यह परामर्श भी दिए जाएंगे कि कैसे वे एक बेहतर जीवनशैली अपनाकर अपनी
मुस्कुराहट को सुंदर व रोगमुक्त बनाए रख सकते हैं।

