तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधामंत्री बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए जिलाध्यक्ष का भ्रमण

 

गौरीगंज के कई क्षेत्रीय लोगो ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर थामा पार्टी का दामन


न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर।  अमेठी : सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष/ कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के निर्देश पर सुभासपा जिलाध्यक्ष सतीश मिश्र व संगठन मंत्री राहुल श्रीवास्तव 'मोनू' ने जिले का भ्रमण कर लोगों आगामी लोक सभा के चुनाव में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प हेतु मेहनत शुरू कर दिया है। जिलाध्यक्ष श्री मिश्र ने कहा कि सर्व समाज का विकास सिर्फ भाजपा का एनडीए गठबंधन ही कर सकता है। सुभासपा पार्टी इस बार भी लोक सभा के चुनाव में कोई कसर नहीं बाकी नहीं रखेगी। समाज के हर तबके को साथ लेकर अबकी बार  400 पार मिशन 2024 का संकल्प पूरा कर तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में गौरीगंज के कई लोगो ने पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों से प्रभावित होकर बड़े उत्साह के साथ पार्टी का दामन थामा और जिलाध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर आगामी लोक सभा के चुनाव को जिताने का संकल्प लिया गया। भ्रमण के दौरान गौरीगंज में  तहसीलदार तिवारी जैसराज यादव राजन सिंह ने दर्जनों साथियों के साथ पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर आई टी सेल जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय  गोलू महासचिव शिवम मिश्र संजय तिवारी राजेन्द्र गौतम  प्रदीप कोरी व सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।


Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post