जनता की समस्या का समाधान ही मेरा मुख्य लक्ष्य–ताहिर खान विधायक
सुल्तानपुर।विधायक इसौली मो ताहिर खान अपने विधान सभा क्षेत्र में लगातार अपनी उपस्थिति बनाए हुए हैं। उन्होंने क्षेत्रीय कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।सबसे पहले ब्लॉक कुडवार सभागार में प्रधान संघ अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए ।उनको मुबारकबाद दी साथ ही साथ ये आश्वासन भी दिया कि जनता की समस्याओं को ग्रामप्रधान के माध्यम से विधानसभा में उठायेंगे और उसका निस्तारण करवाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। पखवारे भर पूर्व भगवानपुर उत्मानपुर में राम कृपाल यादव के घर आग लग गई थी । उनके घर पहुँच कर उनके दर्द समझा और उन्हें ढांढस बँधाया और उनके परिवार की 5 हज़ार की आर्थिक मदद भी की । हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवार के लिए डी डी ओ को फ़ोन कर दैवीय कोष से जल्द से जल्द मदद करवाने की बात कही।इस अवसर पर साथ में विधानसभा अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव , केशवराम यादव ,प्रधान चौरसिया ,डॉ सुरेश यादव व कई सम्मानित लोग मौजूद रहे ।इसी क्रम में विधायक ग्रामसभा भडरा कालू का पुरवा गए और वहाँ पहुँच कर पीड़ित परिवार के दर्द में शामिल हुए और परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिए।ग्रामसभा हरखीपुर के प्रधान पवन यादव के यहाँ बहू भोज में शामिल हुए ।विधायक ने बयदौलिया तिराहे पर लाइट का उद्घाटन किया।दाउदपुर से लंगड़ी रोड का निरीक्षण किया ।
रामपुर से पूरे भिखारी सड़क जो कई करोड़ की लागत से बन रही है उसका विधायक इसौली द्वारा निरीक्षण किया गया।उन्होंने आरईएस अधिकारियो से वार्ता कर कहा गुणवत्ता और मात्रा से समझौता नहीं होना चाहिए।अच्छी तरह से सड़क निर्माण में पैनी नज़र रखी जाए।
मँझना में दुर्गा दास की कुटी (मंदिर ) जाकर सेमी हाईमास्क लाइट का उद्घाटन किया एवं भागवत कथा में शामिल हो कर आम जनमानस से मो ताहिर खान ने मुलाक़ात की।लगातार अपने क्षेत्र में जनता के बीच उपस्थित रहना और हर वर्ग के लोगों के बीच उनके दुःख दर्द में शामिल होने से विधायक मो ताहिर खान लोगों के बीच चर्चा में बने हुए हैं।उनके द्वारा पूरी इसौली में लाइट लगवाना भी बहुत पसंद किया जा रहा है। मुख्य सड़क के अलावा अन्य जगहों पर भी उनके द्वारा प्रकाश की व्यवस्था बनाई जा रही है।
