विपक्षियों के झूठ का जवाब तथ्यों के साथ देने की जरूरत : प्रेम शुक्ला

 विपक्षियों के झूठ का जवाब तथ्यों के साथ देने  की जरूरत : प्रेम शुक्ला

न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर। भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले मीडिया विभाग को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद आरंभ की है।इस संबंध में भाजपा ने वाराणसी में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया।सुलतानपुर से मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी की अगुवाई में जिला सह मीडिया प्रभारी अशोक सिंह,सुजीत सिंह व प्रणीत बौद्धिक ने कार्यशाला में हिस्सा लिया। मीडिया कार्यशाला का उद्घाटन सत्र को क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने संबोधित करते हुए मीडिया प्रभारियों से  संगठन और सरकार की बातों को हर मोर्चे पर मजबूती से रखने का आह्वान किया।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा हमारे पास सरकार की उपलब्धियों की बड़ी श्रंखला है।उन्होंने इंडिया गठबंधन के 2004- 2014 तथा  एनडीए के 2014 से 2024 के दस वर्षों की तुलना हर क्षेत्र में करते हुए तमाम आंकड़े रखें।उन्होंने दो टूक कहा विकास, बेरोजगारी, महंगाई समेत सभी मोर्चों पर भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है।उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार में 2014 से 2024 तक जहां महंगाई दर डबल डिजिट में थी वही 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने यह दर 5-3 प्रतिशत‌ तथा बेरोजगारी दर 3-2 प्रतिशत तक सीमित रखी है। उन्होंने कहां भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में हर मोर्चे पर सफलता का डंका बजाया है।विपक्षियों के झूठ का जवाब तथ्यों के साथ देनी की जरूरत है।राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा ने भी मीडिया प्रमुखों को संगठनात्मक टिप्स दिए। उन्होंने कहा 2014 में 272 प्लस 2019 में 300 प्लस का नारा दिया था। दोनों बार भाजपा ने अपने टारगेट से ज्यादा सीटें पाई थी। उन्होंने कहा भाजपा ने 2024 में बीजेपी 370 पार व एनडीए 400 पार का नारा दिया है।हम 18 करोड़ कार्यकर्ता इस लक्ष्य को भेदकर इतिहास रचेंगे।भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह व अशोक पाण्डे ने भी मीडिया प्रमुखों को लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत टिप्स दिए। प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजय राय एमएलसी व हिमांशु दूबे ने भी संबोधित किया। हिमांशु दूबे ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ- साथ पोर्टल व यू-ट्यूब चैनलों का उपयोग बढ़ाने पर जोेर दिया।यहां संचालन संतोष शोलापुर व आभार क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने प्रकट किया।भाजपा मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यशाला में 16 जनपद के मीडिया प्रभारी शामिल हुए। कार्यशाला का उद्देश्य जिला मीडिया प्रमुखों को मीडिया प्रबंधन की बारीकियां अवगत कराना था।श्री रघुवंशी ने बताया कि जल्द ही सुलतानपुर में भी मीडिया कार्यशाला आयोजित होगी।जिसमें लोकसभा विधानसभा मोर्चों एवं मंडल स्तर के मीडिया प्रभारी शामिल होंगे।

 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post