मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व विधान सभाअध्यक्ष इसौली सज्जाद रहमान सुल्तानपुर ज़िला उपाध्यक्ष बने
न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर। बल्दीराय तहसील क्षेत्र निवासी युवा सपा नेता सज्जाद रहमान को पार्टी ने अब ज़िले की नई जिम्मेदारी दी है।उन्हें मुलायम सिंह यादव का यूथ ब्रिगेड का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए पार्टी कार्यालय में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष मोहम्मद शहजाद नें मनोनयन पत्र दिया ।इस मौके पर तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मनोनयन के पश्चात युवा सपा नेता सज्जाद रहमान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेशानुसार प्रदेश_अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड अनीस राजा के निर्देश पर मोहम्मद शहजाद द्वारा मुझ पर पुनः विश्वास जताकर जनपद के महत्वपूर्ण पद ज़िला उपाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जैसा महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है। उन्होंने आकांक्षाओं पर एक बार फिर से पूर्ण रूप से खरा उतरने की बात कही।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लिए तन मन धन से मेहनत करूंगा और एक मजबूत संगठन बना कर पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा।
