मतदाता को करें जागरूक बूथों पर 60 प्रतिशत वोट करें सुनिश्चित : जिलाध्यक्ष

17 अप्रैल को सांसद मेनका केंद्रीय चुनाव कार्यालय का करेंगी उद्घाटन

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स  बीजेपी की लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति व सुलतानपुर वि.स.चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक गोलाघाट स्थित केन्द्रीय चुनाव कार्यालय पर आयोजित हुई।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने बैठक में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा हर बूथ पर 60 प्रतिशत से अधिक वोट का लक्ष्य बनाकर दिन-रात काम करना है। हर मतदाता को अभी से मतदान के लिए जागरूक करना है।उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती हर बूथ पर सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई जाएगी।इस मौके पर चुनाव कार्यालय पर 11-00 बजे संगोष्ठी होगी। 17 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी जिले के विभिन्न मन्दिरों पर धूम धाम से मनाई जाएगी। कार्यकर्ता मेरे बूथ सबसे मजबूत की अवधारणा को साकार करें। विधानसभा मंडल एवं शक्तिकेन्द्रों पर समन्वय बैठक होंगी। शक्तिकेंद्रों पर बूथ विजय व पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित होंगे। शक्तिकेंद्रों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित होगी। लाभार्थी व घर- घर संपर्क अभियान निरंतर चलता रहेगा।इस बीच पोलिंग एजेंट बैठक भी होगी। लोकसभा प्रभारी दुर्गेश त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा हर बूथ रणनीति बनाकर विपक्षी को हराना हैं। आने वाले समय में प्रधानाचार्य अधिवक्ता एनजीओ महिला अन्नदाता एवं व्यापारी आदि के सम्मेलन होंगे। प्रधान-बीडीसी व की वोटर्स की बैठक भी होगी। लोकसभा संयोजक जगजीत सिंह छंगू ने कार्यकर्ताओं को लगातार मतदाताओं से संपर्क व संवाद करने का आह्वान किया।पूर्व जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी ने कहा यह चुनाव देश की दिशा व दिशा बदलेंगा। लोकसभा सह संयोजक कृपा शंकर मिश्रा व पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने भी संबोधित किया। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर सुलतानपुर विधानसभा संयोजक आलोक आर्या के संयोजन में आयोजित बैठक में विधायक विनोद सिंह सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। विधायक विनोद सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा हम सबका लक्ष्य सांसद मेनका को ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाने का है। संचालन जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि 15 अप्रैल को पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संसदीय क्षेत्र पहुंचकर चुनावी अभियान को धार देंगी। 17 अप्रैल को अपराह्न 3-00 बजे लोकसभा कार्यालय का विधिवत उद्घाटन होगा। सांसद की लंभुआ विधानसभा में 16 22 एवं 26 अप्रैल को कादीपुर 17 21  एवं 27 सुल्तानपुर वि.स.में 18 23 28 इसौली 19 24 29 तथा सदर वि.स.में 20 25 एवं 30 अप्रैल को सभाएं। आयोजित होगी। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार घनश्याम चौहान संदीप सिंह डॉ प्रीति प्रकाश आनन्द द्विवेदी विजय सिंह रघुवंशी सुनील वर्मा विवेक सिंह विपिन शशीकांत पाण्डे राजेश सिंह प्रदीप शुक्ला आशीष सिंह रजनीश मिश्रा आदि मौजूद रहे।


Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post