दोस्तपुर बाजार में दुकान में हुई तोड़ फोड़, गुंडागर्दी पर इंसाफ न मिलने पर पीड़ित ने किया पुलिस अधीक्षक से फरियाद

दोस्तपुर बाजार में दुकान में हुई तोड़ फोड़, गुंडागर्दी पर इंसाफ न मिलने पर पीड़ित ने किया पुलिस अधीक्षक से फरियाद


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स  दोस्तपुर बाजार में चौक में कोल्डड्रिंक व लस्सी‌ की दुकान लगाने वाले एक छोटे व्यापारी राहुल मोदनवाल की अपने बगल के दुकानदार से दिनांक 29 मार्च को कुछ वाद विवाद हो गया जिस पर विपक्षियों ने गाली गलौज धमकी देते हुए राहुल की दुकान पर हमला बोल दिया और तोड़ फोड़ कर दी और दुकान के सभी सामान को तहस-नहस कर सड़क पर गिरा दिया। दुकानदारी भी गायब कर दिया। इस बाबत एफआईआर दर्ज कराने गये पीड़ित को ही थाने में नौ घंटे बैठाया रखा गया और आधी रात को घर जाने दिया। जो कि दोस्तपुर पुलिस का गैर संवैधानिक कार्य था और पीड़ित के‌ मानवाधिकार का हनन है। इसके‌ बाद भी कई बार थाना प्रभारी को तहरीर दी ती जाती रही परंतु थाना प्रभारी द्वारा कहा गया कि बहुत ज्यादा नेतागिरी कर रहे हो मैं देखता हूं। इसके बाद उसे कोई इंसाफ देने की बजाय पीड़ित के खिलाफ ही कार्यवाही कर दी। इस बात से आहत हो कर पीड़ित पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर‌ के‌ कार्यालय आ कर अपना दुखड़ा सुनाया‌ जिस पर पुलिस अधीक्षक ने कादीपुर सीओ को कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post