कादीपुर में की गई मरी माता की पूजा-अर्चना कपाली महाराज ने कराई पूरे भक्ति भाव से पूजा

कादीपुर में की गई मरी माता की पूजा-अर्चना  कपाली महाराज ने कराई पूरे भक्ति भाव से पूजा


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स : शक्ति संचयन पर्व नवरात्रि के आठवें दिन अष्टमी को कादीपुर नगर की अधिष्ठात्री देवी मरी माता का जलाभिषेक पूजन अर्चन कार्यक्रम में सभी नगर वासी महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने अघोर पीठ बाबा सत्यनाथ मठ के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा के संरक्षण में उपस्थित रहकर सनातन प्रेमियों ने पूरे विधि विधान से पूजन अर्चन किया । पूजा के उपरान्त एक विशेष समुदाय के लोगों ने  आपत्ति की, मौके पर पहुंचकर   उपजिलाधिकारी कादीपुर शिवप्रसाद पुलिस उपाधीक्षक विनय गौतम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पूजा स्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। कादीपुर पुलिस उपाधीक्षक विनय गौतम ने कहा कि वर्तमान मे मरी माता स्थल दो समुदायों के बीच विवादित है।ऐसी स्थिति में जब लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अधिसूचना जारी है तो हम सबकी जिम्मेदारी बनती है की नगर में शान्ति ब्यवस्था बनाये रखा जाए।मरी माता स्थल पर गड़े त्रिशूल को पुलिस ने अभिरक्षा में रख लिया है। पुलिस उपाधीक्षक विनय कुमार गौतम ने कहा कि अधिसूचना समाप्त होने के बाद इस मामले का निस्तारण किया जायेगा।अभी किसी भी पक्ष को उस स्थान पर कोई धार्मिक गतिविधि संचालित करने की अनुमति नहीं है। फिलहाल सुबह सवेरे से चल रहे पूजन अर्चन में हजारों महिलाओं ने भगवती मरी माता की पूरे श्रध्दा से पूजा कर लोक कल्याण की कामना किया। पुलिस प्रशासन के आने के बाद फिलहाल उस स्थान पर पूजा पर रोक लगा दिया गया है। कादीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित हैं। कादीपुर मरी माता स्थल पर पूजा अर्चना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। जबकि नगर वासियों का मानना है कि उस स्थान पर सनातन संस्कृति की अधिष्ठात्री देवी मरी माता का मंदिर हुआ करता था और पुरातन से पूजा अर्चना होती आ रही है बीच में शासन प्रशासन के निरंकुश्ता के चलते इस पर रोक लगा दी गई थी जबकि वह भूमि मेरी माता मंदिर की है उस पर दूसरा पक्ष जबरन काबिज होना चाहता है पुलिस उपाधीक्षक विनय कुमार गौतम ने बताया इस मामले को लोकसभा चुनाव के बाद दोनों पक्षों की सहमति से निपटा लिया जाएगा तब तक के लिए दोनों पक्ष इस स्थान पर कोई धार्मिक गतिविधि नहीं चलाएंगे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post