देश के युवाओं के हित संविधान बचाने के लिए राहुल गांधी का साथ देना जरूरी --डा0 ओम प्रकाश त्रिपाठी

देश के युवाओं के हित संविधान बचाने के लिए राहुल गांधी का साथ देना जरूरी --डा0 ओम प्रकाश त्रिपाठी


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्सदेश के युवाओं के हित को देखते हुए तथा देश के संविधान को बचाने के लिए राहुल गांधी का साथ देना सभी देश वासियों का कर्तव्य है।उक्त बातें पूर्व एम एल सी,वरिष्ठ होम्यो पैथिक चिकित्सक डा0ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बहुजन समाज पार्टी से त्याग पत्र देकर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के बाद पहली बार कांग्रेस कमेटी पहुंचकर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। उन्होंने बताया कि बहुजन समाज पार्टी ने उन्हें बहुत सम्मान दिया है,उन्हे एम एल सी,संगठन में कई जोन का जोनल कवार्डिनेटर विधान सभा का टिकट भी दिया।वर्तमान में वह राष्ट्रीय महासचिव के पद पर थे।भाजपा की केंद्र सरकार व प्रदेश की योगी सरकार के जनविरोधी कार्यों का पार्टी द्वारा विरोध न किए जाने से आहत होकर उन्होंने बसपा के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देकर राहुल गांधी के समक्ष कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लिया।पूरा कांग्रेसी परिवार पूरी ताकत से गठबंधन के प्रत्याशी राम भुआल निषाद को जिताने का कार्य करेंगे।उन्होंने बताया कि शुरू में उनका पूरा परिवार कांग्रेसी था। आज उनकी घर वापसी हुई है। अब सभी लोग गठबंधन प्रत्याशी को जिताने का कार्य करेंगे।उक्त मौके पर कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा पूर्व मुख्य मंत्री स्व0श्रीपति मिश्रा के पुत्र प्रमोद मिश्रा पूर्व प्रत्याशी विधान सभा जयसिंह पुर लक्ष्मी कांत मिश्रा पार्टी प्रवक्ता अमोल बाजपेई नगर अध्यक्ष शकील अंसारी लाल पद्माकर सिंह पवन मिश्रा कटांवा तेज बहादुर पाठक राहुल त्रिपाठी सुरेंद्र शुक्ला पी सी सी योगेश पांडेय पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post