कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाए परिवार व वोटर पर्ची तथा मोदी जी का पत्र : धर्मपाल सिंह
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भाजपा जिला कार्यालय पर लोकसभा संचालन समिति,लोकसभा व विधानसभा के प्रभारी व संयोजकों के साथ बैठक में बूथ प्रबंधन की रणनीति साझा की। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि बूथ प्रबंधन से बूथ पर अभेद्य व्यूह रचना तैयार करना है। माइक्रो मेनेजमेन्ट के साथ बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों को लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जुटना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार तक परिवार पर्ची, वोटर पर्ची तथा मोदी जी का पत्र अवश्य पहुंचाने का काम करना है।कांग्रेस तथा सपा पिछड़ों और अनुसूचित वर्ग से आरक्षण को छीन कर मुसलमानों को देना चाहते हैं।इस बातों को घर-घर पहुंचाने के साथ मतदान के लिए जनजागरण अभियान चलाना है। मतदान के दिन मजबूती से बूथ पर डटे रहना है।हमारा लक्ष्य हर बूथ पर पिछले चुनाव से 370 अधिक वोटों को भाजपा से जोड़ने का है। श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा का परिश्रमी कार्यकर्ता बूथ विजय की रणनीति के साथ विजय का लक्ष्य प्राप्त करेगा।प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा देश के 80 करोड़ लोगो तक पहुंचने वाले राशन को भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी करके खुद हजम करना चाहते हैं। कांग्रेस तथा सपा पिछड़ों और अनुसूचित वर्ग से आरक्षण को छीन कर मुसलमानों को देना चाहते है। और झूठ और भ्रम फैलाकर वातावरण प्रभावित करने के लिए हथकंडे अपना रहे है। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश में सभी को न्याय, सभी के लिए घर, जल, पढ़ाई, दवाई, सुरक्षा व सम्मान के साथ विकसित भारत की गारंटी दी है। संविधान की मजबूती, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के मार्ग पर चलते हुए पिछड़ों और अनुसूचित जाति के आरक्षण के रक्षा की भी मोदी जी की गारंटी है।उन्होंने कहा कि हमें विपक्ष के षडयंत्रों को विफल करके हर बूथ पर कमल खिलाना है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने प्रस्तावना रखते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि इस कि महत्वपूर्ण बैठक में जिला प्रभारी मीना चौबे लोकसभा प्रभारी के.के.सिंह लोकसभा संयोजक जगजीत सिंह छंगू क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू सुशील त्रिपाठी विधायक राज प्रसाद उपाध्याय विनोद सिंह शैलेन्द्र प्रताप सिंह ओम प्रकाश पाण्डेय बजरंगी योगेंद्र प्रताप सिंह विजय त्रिपाठी सुनील वर्मा आदि मौजूद रहे।
