ब्राह्मणों ने बैठक कर सपा गठबंधन प्रत्याशी को दिया समर्थन

ब्राह्मणों ने बैठक कर सपा गठबंधन प्रत्याशी को दिया समर्थन


भंडरा के पूरे कालू पाठक में आयोजित हुआ कार्यक्रम

सुलतानपुर न्यू गीतांजलि टाइम्स  चढ़ते चुनाव समीकरण के अंतिम चरण में समाजवादी पार्टी ने ब्राह्मण सम्मेलन कर ब्राह्मण मतों को अपने पाले में करने का प्रयास किया है। बुधवार को क्षेत्र के पूरे कालू का पुरवा भंडरा के हनुमान मंदिर पर युवा नेता सोनू पाठक की अगुवाई में ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सपा नेता शिवम पांडेय रहे। दर्जनों की संख्या में युवाओं ने गंजेहड़ी गांव से सपा नेता का स्वागत किया। सम्मेलन में पहुंचे शिवम पांडेय ने कहा कि वर्तमान सरकार ब्राह्मण के साथ छल कर रही है। ब्राह्मणों के ऊपर अत्याचार होने पर सत्तासीन पार्टी की भूमिका संदिग्ध हो जाती है।सभा को संबोधित करते हुए इसौली विधायक ताहिर खान ने कहा कि सपा प्रत्याशी को हर बिरादरी का सहयोग मिल रहा है आप लोगो से पार्टी प्रत्याशी की विजय निश्चित है। सपा प्रत्याशी राम भुआल निषाद ने कहा कि आप लोग हमारी मदद करे हम हर समय आपके साथ खड़े रहेंगे। इस मौके पर रजनीश पाठक कामतानाथ दूबे मनीष पाठक राज नारायण शुक्ला भोलानाथ मिश्रा कृष्णा नंद पाठक शुशील सहदेव पाठक लल्लू लाल पाठक राम सहाय पांडेय संतोष तिवारी सहित दर्जनों की संख्या में ब्राह्मण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post