अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर वृक्षारोपण किया गया तथा कक्षा-9 का पेरेंट्स ओरियंटेशन प्रोग्राम सम्पन्न हुआ।
सुलतानपुर न्यू गीतांजलि टाइम्स। करौंदिया (विवेक नगर)स्थित कमला नेहरू इंस्टीट्यूट आफ चाइल्ड एजुकेशन में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.एन.डी.सिंह तथा कक्षा-9 के अभिभावकों ने 5 आम के तथा 4 नीम के वृक्ष लगाए।जैव विविधता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 22 मई को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है तथा साथ ही जैव विविधता की हानि सहित वैश्विक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।जैसे कि विश्व में सभी जीव-जन्तुओं और पौधों की प्रजातियों में से लगभग 25 प्रतिशत के विलुप्त होने का खतरा है।वर्ष 2024 का अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का विषय- बी पार्ट ऑफ़ द प्लान है। यह विषय खास तौर से जैविक विविधता के संरक्षण और प्रति-व्यक्ति के सामूहिक सहयोग एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को बतलाता है। आज कक्षा-9 का पेरेंट्स ओरियंटेशन प्रोग्राम भी सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा कक्षा-5 के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना के नृत्य से हुआ।आये हुए अभिभावकों के सम्मान में कक्षा-4 की छात्राओं ने 'ये तो सच है कि भगवान है' गीत गाया।इस कार्यक्रम में कक्षा-9 के छात्र-छात्राओं के सभी अभिभावक आये।भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता व कक्षा-9 के कक्षाध्यापक (वर्ग आर्यभट्ट) सौरभ मिश्रा ने अभिभावकों का स्वागत किया।गणित के अध्यापक व कक्षा-9 कलाम वर्ग के कक्षाध्यापक मो. हसानात ने सी.बी.एस.ई. के नामांकन हेतु आवश्यक प्रपत्रों के बारे में जानकारी दी।अभिभावक सुनील कुमार सिंह ने स्कूल के अनुशासन,स्वच्छता एवं जैव विविधता तथा यूनिट टेस्ट,अर्धवार्षिक व वार्षिक परीक्षाओं के पाठ्यक्रम को एक से दो सप्ताह पहले समाप्त कर लेने की बात कही,जिससे विद्यार्थियों को पुनरावृत्ति करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। अभिभावक रीता मिश्रा ने भाषा को स्पष्ट बोलने,स्पष्ट लिखने तथा उसके सम्मान करने की बात कही।कक्षा-9 चाणक्य वर्ग के कक्षाध्यापक देवब्रत सिंह ने सभी अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।विद्यालय के प्रधानाचार्यजी ने कहा कि पूरे विश्व में 20% प्रोटीन हमें केवल मछलियों से ही प्राप्त होता है।ग्रामीण क्षेत्रों में 80% औषधियां पौधों से प्राप्त होती है।उन्होंने समग्र विकास के सिद्धांत को अपनाने पर बल दिया तथा जैव विविधता के संरक्षण हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने को कहा।उन्होंने समग्र विकास के सिद्धांत को अपनाने पर बल दिया। उपप्रधानाचार्य तन्वी गोयल ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।समन्वयक रेनू सिंह ने अनुशासन व उनकी वेशभूषा तथा स्टूडेंट डायरी में लिखित बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन गीता मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सी.बी.सिंह जगराम भार्गव विनय मौर्य अंकित सोनी अस्मित गुप्ता सिद्धांत कुमार सिंह नरेंद्र कुमार पांडेय शैलेंद्र उपाध्याय मंगेश शीरी अंसारी आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। विद्यालय के प्रबंधक पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक विनोद सिंह आशा सिंह समाजसेवी पुलकित सिंह तथा पलक सिंह ने सभी विद्यार्थियों व शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
