सांसद मेनका लंभुआ के नौगवां गांव में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में हुई शामिल

सांसद मेनका लंभुआ के नौगवां गांव में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में हुई शामिल


मेनका ने लंभुआ विधानसभा में एक दर्जन नुक्कड़ सभा को किया संबोधित

सुलतानपुर न्यू गीतांजलि टाइम्स  भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी ने बुधवार को कहा कि जातिवाद एक ऐसा अभिशाप है जो किसी के भी विकास में बाधा बन सकता है। क्योंकि जब व्यक्ति सिर्फ अपनी जाति को ही देखेगा तो उसकी सोच भी सीमित हो जाएगी और वह अन्य किसी और चीजों के बारे में नहीं सोच पाएगा। इसलिए हमें जातिवाद से ऊपर उठकर सोचना चाहिए जिससे हमारा जिले का और उसके साथ-साथ देश का भी विकास हो। उन्होंने कहा मैंने कभी भी जातिवाद में पड़कर कोई काम नहीं किया है। इसी वजह से आज सुल्तानपुर का हर व्यक्ति जो मेरे पास आया वह संतुष्ट होकर गया। मैंने कभी किसी की जाति नहीं पूछी उसके काम को किया है। यही मैं अपने सभी सुल्तानपुर वासियों से कहना चाहती हूं कि वह जातिवाद से ऊपर उठकर सोचे और आगामी 25 मई को देश के सबसे बड़े चुनाव में अपनी भागीदारी देते हुए मजबूत सरकार और सांसद के लिए जातिवाद से ऊपर उठकर अपना मतदान करें।भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी ने लंभुआ के नौगांव गांव में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रमेश दूबे के संयोजन में ब्राह्मण सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज नहीं आदिकाल से हम सभी लोग ब्राह्मण का सम्मान करते आए हैं। पहले बच्चों की शिक्षा भी इन्हीं के द्वारा दी जाती थी और आज जो परिवार के संस्कार और आचरण बच्चों में हैं वह ब्राह्मणों की ही देन है।भारतीय जनता पार्टी में ब्राह्मणों का हमेशा सम्मान रहा है और वह हमेशा पूज्यनीय रहे हैं। यहां पर सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय व‌ पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी ने भी संबोधित किया।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि श्रीमती गांधी ने लंभुआ विधानसभा में भदैंया ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र वर्मा के संयोजन में रामपुर में आयोजित बड़ी जनसभा को संबोधित किया।इस दौरान यहां पर समाजवादी छोड़कर एक दर्जन अल्पसंख्यक समाज के शादाब जुनैद अंसारी, हसीब जीशान अली एड.तौहिद आकिब डॉ फैज अंसारी शहबाद एवं लुकमान आदि लोग भाजपा में शामिल हुए। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के साथ संघ के पूर्व मंत्री सेल भारत पटेल ने भी यहां संबोधित किया। सांसद ने इसके अलावाराजेश चौरसिया जि.पं. सदस्य के संयोजन में विकवाजितपुर सलाहपुर मदनपुर पनियार भाजपा नेता अवनीश सिंह के संयोजन में जय भारत इंटर कॉलेज मथुरा नगर रामगढ़ में छतौना समेत शहर के  चौक घंटा घर  पर स्थित गायत्री वस्त्रालय के सामने नुक्कड़  सभा को संबोधित किया। इस मौके पर  के.के.जायसवाल शिवाकांत मिश्रा अयोध्या प्रसाद वर्मा रामलाल निषाद‌ आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post