कुड़वार ग्राम प्रधान अध्यक्ष ने सपा प्रत्याशी को जिताने का लिया संकल्प
सुलतानपुर न्यू गीतांजलि टाइम्स। इसौली विधानसभा के ग्राम सभा परसीपुर में एक चुनावी चौपाल का आयोजन किया गया जिसमे सपा के इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खान के करीबी देवलपुर ग्राम प्रधान गौरी शंकर यादव ने सपा प्रत्याशी राम भुआल निषाद को सम्मानित किया। ग्राम प्रधान के साथ इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खां भी मौजूद रहे। कुड़वार प्रधान संघ के अध्यक्ष गौरीशंकर यादव कई प्रधानों को लेकर राम भुआल निषाद को लोकसभा निर्वाचन में समर्थन करने के लिए पहुंचे थे। गौरीशंकर यादव ने कहा कि सपा प्रत्याशी को अपने बूथ से जिताने के लिए मैं संकल्प लेता हूं ।प्रधान संघ अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के पक्ष में समर्पित है।उनकी बातों से साफ जाहिर होता है कि इस बार इसौली विधानसभा के यादव समाज के लोग विधायक मोहम्मद ताहिर खान के साथ हैं और आपस में किसी प्रकार की नाराजगी नहीं है। इस अवसर पर इसौली विधानसभा प्रभारी स्वामी नाथ यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।सभी ने एक स्वर में सपा प्रत्याशी राम भुवाल को जिताने की बात कही। इस बार इसौली विधानसभा के यादव समाज के लोग विधायक मोहम्मद ताहिर खान के साथ हैं और आपस में किसी प्रकार की नाराजगी नहीं है। इस अवसर पर इसौली विधानसभा प्रभारी स्वामी नाथ यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।सभी ने एक स्वर में सपा प्रत्याशी राम भुवाल को जिताने की बात कही।
