गठबंधन की सरकार में सभी वर्गों पर होगा विशेष ध्यान

गठबंधन की सरकार में सभी वर्गों पर होगा विशेष ध्यान


महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर लगेगी रोक अखिलेश यादव

सुलतानपुर न्यू गीतांजलि टाइम्स  लोकसभा सामान्य निर्वाचन चुनाव धीरे-धीरे अंतिम श्रेणी की तरफ पहुंचने जा रहा है लोकसभा सामान्य निर्वाचन सुल्तानपुर के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामभुवाल निषाद के समर्थन में जनसभा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चंद दिनों पहले विशाल भीड़ को संबोधित किया था उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि संपूर्ण भारत महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की आग में जल रहा है मौजूदा सरकार महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में पूर्णतया असफल साबित हुई है भारत का पढ़ा-लिखा नौजवान बेरोजगारी से दर- दर की ठोकरें खा रहा है महंगाई का यह माहौल है कि उज्वला के द्वारा गए सिलेंडर तो गृहणियों को उपलब्ध करा दिया गया लेकिन उसमें भरने वाली गैस उनके बजट से कोसों दूर नजर आ रहा है।उन्होंने भाजपा सरकार को निरंकुश और तानाशाह सरकार का नाम दिया चाहे किसान हो नवयुवक हो मजदूरी करने वाला आदमी हो सभी इस सरकार से परेशान है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगे कहा कि गठबंधन की सरकार में 3000 पेंशन बेरोजगार युवकों को नौकरी और किसानों को कृषि संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी सपा की सरकार में बेरोजगारी भत्ता लैपटॉप आदि सुविधाओं से नवयुवकों को उपलब्ध कराया गया था मुख्य रूप से ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों ने कंप्यूटर का ज्ञान उन्हीं लैपटॉप से प्रारंभ किया था। बाद की सरकारों ने उसी की नकल किया। इसौली के सपा विधायक मोहम्मद ताहिर खान ने कई बार पुरानी पेंशन महंगाई बेरोजगारी पर विधान सभा में प्रश्न उठाया था। दल बनेंगे और टूटेंगे लेकिन यह देश बना रहना चाहिए इस देश का लोकतंत्र और संविधान बना रहना चाहिए आइये हम संकल्प ले कि हम अपने देश को तानाशाही सरकार से बचाएंगे और बेहतर विकल्प के रूप में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएंगे 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post