भाजपा के अपार जनसमर्थन को देख बौखलाए विपक्षी नेता-मनीषा पाण्डेय
बल्दीराय के अरवल में आयोजित महिला चौपाल में एकजुट हुए मतदाता
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। भाजपा प्रत्याशी सांसद मेनका संजय गांधी के पक्ष में मिलते अपार जन समर्थन को लेकर भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय के मायंग मझवारा गांव पहुंचने पर महिलाओ ने जोरदार स्वागत किया, मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। इसके बाद सांसद मेंनका संजय गांधी के पहुंचने पर दोनों नेताओं के बीच मीटिंग भी हुई फिर अपने दर्जनों समर्थकों के साथ मनीषा पांडेय ने बल्दीराय के अरवल में आयोजित महिला चौपाल में शामिल लोगों से जनसंपर्क किया। लोकसभा चुनाव में कमल खिलाने व सांसद श्रीमती संजय मेनका गांधी को वोट देकर सम्मानित मतों से जिताने की अपील करते हुए युवा भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय ने धोबीभार, सरैया भरथी गांव के लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट करने की सपथ दिलाईं। उन्होंने बताया कि मेनका गांधी को मिल रहे अपार जनसमर्थन को देख बौखलाए विपक्षी नेता जमीनी स्तर पर शून्य व हताश हो गये है। विपक्ष सिर्फ़ और सिर्फ़ सोसल मीडिया पर चुनाव लड़ रहा है। विपक्ष के मिस मैनेजमेंट के चलते बीजेपी बहुत बड़ी बढ़त की ओर है। श्रीमती मनीषा पांडेय ने दो टूक शब्दों में कहा कि जो दिखता है वही बिकता है की तर्ज पर सभी का झुकाव मेनका गांधी के पक्ष में।जातिवाद समीकरण को पीछे छोड़ विकास को प्राथमिकता देने को आतुर है जनता। लोकसभा क्षेत्र के कोने कोने से अब आम मतदाता चुप्पी को तोड़ते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में बोलना शुरू कर दिया है। वही वरिष्ठ मतदाता काशी प्रसाद , राम खेलावन ने राम मन्दिर निर्माण के बाद भाजपा की मजबूती बनी तो भविष्य में मथुरा में व्यापक कारीडोर निर्माण की बात करते देखे गये। इसलिए और एकबार भाजपा जरूरी है। श्रीमती मनीषा पांडेय ने लोगों से कहा कि हर परेशान लोगों की समस्याओं को सासंद मेनका गांधी ने तत्काल संज्ञान लेकर अधिकारी पर दबाव बनाने का काम करती है। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से धन्यवाद ज्ञापित किया।
