कमला नेहरू संस्थान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024

कमला नेहरू संस्थान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स कमला नेहरू स्वायत्तशासी संस्थान में दिन शुक्रवार को पुरे हर्षोल्लास के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 05:30 बजे जिला नमामि गंगे समिति सुल्तानपुर के परियोजना अधिकारी द्वारा दिलाए गये शपथ से हुई । समिति के परियोजनाधिकारी अभिनन्दन प्रताप सिंह नें योग शिविर में उपस्थित सभी लोगों को गंगा एवं इसकी सहायक नदियों को सदैव स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई। इसके उपरांत संस्थान के शारीरिक शिक्षा विभाग के योग प्रशिक्षक विक्रम सिंह व कृषि संकाय फरीदीपुर के योग प्रशिक्षक डॉ नीरज सिंह द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संस्थान के उपस्थित सभी प्राध्यापकों विद्यार्थियों व गैरशैक्षिक कर्मचारियों को योग प्राणायाम व व्यायाम का अभ्यास कराया गया।  संस्थान मुख्य परिसर में उपस्थित सभी लोगों नें पूर्ण मनोयोग के साथ ताड़ासन नौकासन मत्स्यासन सूर्य नमस्कार की विभिन्न मुद्राएं भुजंगासन व प्राणायाम कपालभाति भ्रामरी  उद्गीत के साथ साथ योग मुद्रा की विविध कलाओं का अभ्यास किया।कार्यक्रम को सफल आयोजन हेतु योग के  आयोजक वालन्टियर्स नें महत्वपूर्ण सहयोग दिया।  यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश शासन के आदेश व संस्थान प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर संस्थान प्राचार्य नें अपने उद्बोधन में बताया कि योग शारीरिक मानसिक व आध्यात्मिक अभ्यास की प्राचीनतम भारतीय विधा है। योग को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वैश्विक मान्यता देते हुए 2014 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित कर दिया गया। तबसे 21 जून को प्रतिवर्ष मनाए जाने वाला योग दिवस कार्यक्रम मानवीय स्वास्थ्य व कल्याण पर केंद्रित मानवीय जागरूकता का एक वैश्विक कार्यक्रम बन गया । इसी क्रम में संस्थान के परीक्षा नियंत्रक व उपप्राचार्य प्रोफेसर राधेश्याम सिंह नें कहा कि मन शरीर व आत्मा को स्वच्छ व स्वस्थ रखने हेतु योग प्राणायाम एवं व्यायाम मानव जीवन में अनवरत की जाने वाली क्रिया है। इसमें व्यक्ति का सर्वांगीण विकास निहित है। वहीं जिलाधिकारी सुल्तानपुर के निर्देश पर संस्थान में पधारे जिला नमामि गंगे सुल्तानपुर के परियोजना अधिकारी नें मानव जीवन के स्वास्थ्य पर  योग के प्रभावों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही साथ बी एस सी चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा चंचल नें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वनिर्मित भाषण भी प्रस्तुत किया। अंत में संस्थान प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 के आयोजक मंडल, उपस्थित प्राध्यापकों  एन एस एस के सभी स्वयंसेवकों विद्यार्थियों व अन्य कर्मचारीगणों को योग दिवस की बधाई दी गई। प्रोफेसर राधेश्याम सिंह द्वारा संस्थान प्राचार्य की अनुमति से योग शिविर के समापन की घोषणा कर दी गई। सभी उपस्थित जन आयोजक मंडल द्वारा प्रदान किए गए स्वल्पाहार को ग्रहण करने के उपरांत योग शिविर स्थल से प्रस्थान कर गये। आयोजित योग शिविर कार्यक्रम में प्रोफेसर बिहारी सिंह संस्थान के अनुशासक सुधांशु प्रताप सिंह डॉ संतोष कुशवाहा डॉ वी पी सिंह शिक्षा संकाय डा. वीरेंद्र श्रीवास्तव डॉ राजेश सिंह डॉ एस एन त्रिपाठी  डॉ सुशील कुमार सिंह के साथ साथ सभी संकायों के प्राध्यापकों विद्यार्थियों एन एस एस कार्यक्रमाधिकारियों व स्वयंसेवकों तथा संस्थान के बर्सर अनिल सिंह सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post