विश्वविद्यालय के कार्य परिषद का सदस्य नामित हुए प्रो सीताराम सिंह
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के कुलसचिव ने जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज बाराबंकी के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ सीताराम सिंह को कुलपति के आदेशानुसार विश्वविद्यालय के कार्य परिषद का सदस्य नामित किया गया है। प्रो०(डॉ०) सीताराम सिंह को डॉ० राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कार्य परिषद का सदस्य मनोनीत किए जाने पर महाविद्यालय परिवार के सभी प्राध्यापकों , कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। विशेष रूप से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय परिवार के प्रो० अम्बरीश कुमार शास्त्री प्रो०एल०एम०सिंह प्रो० मनीष कुमार पाण्डेय प्रो० मानव कुमार सिंह प्रो० रीना सिंह प्रो० हेमंत कुमार सिंह श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय श्री अमित कुमार खरवार श्री आशीष कुमार सिंह सुरक्षाकर्मी श्री एस.के. सिंह एवं छात्र-छात्राओं ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
