सशक्त हस्ताक्षर की 25वी काव्य गोष्ठी संपन्न
सुल्तानपुर/ जबलपुर । सशक्त हस्ताक्षर की 25 वीं कवि गोष्ठी श्री जानकी रमण महाविद्यालय, जबलपुर में काव्यानंद के साथ दिनांक 15.06.2024 को सम्पन्न हुई। संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा ने सभी का शब्द सुमनों से हार्दिक अभिनंदन किया। सरस्वती वंदना तरूणा खरे ने की। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. पं. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी, अध्यक्षता ब्रह्मर्षि ज्ञानमूर्ति महामहोपाध्याय आचार्य डॉ. हरिशंकर दुबे विशिष्ट अतिथि एडवोकेट संपूर्णानंद तिवारी कृष्णमुरारी श्रीवास्तव कविवर अमर सिंह वर्मा व्यंग्यकार द्वय विचित्र जी अभिमन्यु जैन डॉ. छाया सिंह सारस्वत अतिथि राजेश पाठक प्रवीण मंचमणि मंगल भाव सिद्धेश्वरी सराफ शीलू की गरिमामय उपस्थिति रही। इस काव्यबेला में प्राचार्य डॉ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी समाजसेवक कृष्णमुरारी श्रीवास्तव गोष्ठी में नियमित उपस्थिति देकर काव्य पाठ करने हेतु अमरसिंह वर्मा का शाल श्रीफल मानपत्र देकर सम्मानित किया गया। पाथेय से राजेश पाठक प्रवीण एवं यशोवर्धन पाठक ने सशक्त हस्ताक्षर के भव्य-दिव्य द्वितीय वार्षिक समारोह आयोजित करने पर संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा सलाहकार कवि संगम त्रिपाठी अध्यक्ष मदन श्रीवास्तव का शाल इत्यादि से सम्मान किया गया। कवि गोष्ठी का शुभारंभ नारी शक्ति से कवयित्री प्रभा बच्चन श्रीवास्तव निर्मला तिवारी सिद्धेश्वरी सराफ शीलू राजकुमारी रैकवार राज आशा मालवीय रजनी चौहान कृष्णा राजपूत तरुणा खरे ने एक से बढ़कर रचना प्रस्तुत की। कवि सुशील श्रीवास्तव यशोवर्धन पाठक सलपनाथ यादव प्रेम सत्य खरे प्रकाश सिंह ठाकुर अमरसिंह वर्मा संदीप खरे युवराज कालीदास ताम्रकार काली एड. प्रभा खरे अखिल मदन श्रीवास्तव अम्लान गुहा नियोगी योगेन्द्र मालवीय पं. निरजंन द्विवेदी वत्स बुंदेली हिंदी के प्रसिद्ध कवि जयप्रकाश श्रीवास्तव उदय कुमार पाण्डे पनागर से वैशाली वर्मा भेड़ाघाट से कुंजीलाल चक्रवर्ती निर्झर विजय विश्वकर्मा ने खूब तालियाँ बटोरी। लखन लाल रजक आकाशवाणी कलाकार प्रदीप खरे सुरेश दर्पण अमरनाथ सोनी कवि संगम त्रिपाठी ने मंच को नयी ऊँचाईयाँ दी। श्री ध्रुव गुप्ता जी अखिलेश चंद्र त्रिपाठी अक्षत तिवारी डॉ. उदय भान तिवारी मधुकर की गरिमामय उपस्थिति रही। संचालन गणेश श्रीवास्तव प्यासा आभार प्रदर्शन मदन श्रीवास्तव ने किया।
