नदी स्वच्छता का संदेश देते हुए गंगा दशहरा गायत्री जयंती पर 44 युवाओ ने किया रक्तदान
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। अखिल विश्व गायत्री परिवार की अगुवाई में गोमती मित्र मंडल के साथियों के साथ गंगा दशहरा एवं गायत्री जयंती के पावन पर्व पर 44 लोगो ने रक्तदान करके नदी स्वच्छता के लिये संकल्प लिया। जिला रक्तकोष में आयोजित इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ निवेदिता भट्टाचार्य पत्नी पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने दीपक जलाकर एवं स्वयं रक्तदान करके किया ।।उन्होंने कहा महिलाओं को भी रक्तदान के लिए आगे आने की आवश्यकता है । वरिष्ठ चिकित्सक डॉ ए के सिंह ने कहा कि रक्तदान में युवाओ की भागीदारी से अनेको जरुतमन्दों की मदद में आसानी हो रही है। सीएमएस डॉ एस के गोयल ने कहा कि रक्तदान सुरक्षित प्रक्रिया है। नियमित रक्तदान करने वालो को बीमारियों का खतरा कम होता है । वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आर ए वर्मा ने रक्तदानियों के उत्साह की सराहना की। वरिष्ठ समाजसेवी सरदार बलदेव , आज़ाद समाज सेवा समिति से अशोक सिंह , वरिष्ठ पत्रकार राज खन्ना ,गोमती मित्र मंडल के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन के संरक्षण में युवाओ ने रक्तदान के साथ संकल्प लिया कि नदियों को बचाने के लिए हम भी प्रयास करेगे। गायत्री परिवार के जिला समन्वक/ गंगा संरक्षण समिति के सदस्य डॉ सुधाकर सिंह ने सभी का रक्तदान को सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर अम्बे दल से पारितोष रमेश माहेश्वरी सन्दीप सिंह बिट्टू शिवम शुक्ला सच्चिन्दानन्द सिंह कुँवर दिनकर प्रताप सिंह अजय सिंह राकेश सिंह पंकज अग्रवाल आशीष अग्रहरि डॉ आशुतोष सन्दीप पिंकू मिश्रा अनुराग पाण्डेय बृजेश भूपेंद्र मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
