आपातकाल के 50वें वर्ष पर भाजपा ने निकाला मौन जुलूस

आपातकाल के 50वें वर्ष पर भाजपा ने निकाला मौन जुलूस


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा जिला अध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा के नेतृत्व में मौन जुलूस श्याम प्रसाद मुखर्जी पार्क से दीनदयाल उपाध्याय पार्क तक निकाला गया और उसके पश्चात जिला कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह राणा ने बताया कि 25 जून 1975 को तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा की थी। मामला यह था कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंदिरा गांधी की संसद सदस्यता के चुनाव को अवैध करार देते हुए रद्द कर दिया था । इस पर इंदिरा गांधी को बौखला गई और उन्होंने आनन फानन में 25 जून की रात को देश में आपातकाल लगा दिया था। यह आपातकाल 21 मार्च 1977 तक लगभग 19 महीने तक लागू रहा । आपातकाल के 49 साल बीत चुके हैं । कहा जाता है कि चुनाव रद्द होने के बाद इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और जबरन आपातकाल लगाकर करीब पौने दो साल तक सत्ता में बनी रही। आपातकाल लगते ही विपक्ष के एक-एक नेता को चुन चुन कर पकड़ कर जेल में बंद किया गया था ।ऐसे में जयप्रकाश नारायण के आंदोलन से जुड़े युवाओं को भी पकड़ा गया। बताया जाता है कि उस समय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने मंत्रिमंडल और राष्ट्रपति के बिना सलाह के अचानक आधी रात को आपातकाल की घोषणा कर दी थी। संगोष्ठी में जिला महामंत्री घनश्याम चौहान पूर्व विधायक अर्जुन सिंह जिला उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी भाजपा नेता रूपेश सिंह पूर्व भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह राणा महिला मोर्चा काशी प्रांत महामंत्री बबिता तिवारी नगर पंचायत कादीपुर अध्यक्ष आनंद जायसवाल मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह अखिलेश प्रताप सिंह डिंपल ब्लॉक प्रमुख नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल अखिलेश जायसवाल पूर्व भाजपा जिला मंत्री सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post