पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय प्रभारी डी पी गुप्ता का हुआ भव्य अभिनन्दन
भव्य कार्यक्रम में सुलतानपुर की पूरी जिला टीम को राष्ट्रीय नेतृत्व ने मंच पर किया सम्मानित
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय प्रभारी डी पी गुप्ता का भव्य अभिनन्दन हुआ। इसी के साथ अधिवेशन में शामिल होने पहुंची सुल्तानपुर की पूरी जिला टीम को राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा मंच पर सम्मानित किया गया। विदित हो कि गांधी प्रेक्षागृह कैसरबाग लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी सिंह की अध्यक्षता और राष्ट्रीय प्रभारी डी पी गुप्ता एडवोकेट की गौरवमयी उपस्थित में आयोजित पत्रकार एकता संघ के विशाल राष्ट्रीय अधिवेशन व पत्रकार सम्मान समारोह में पूरे देश के वरिष्ठ पत्रकार शामिल हुए जिनमें प्रमुख रुप से दिल्ली राजस्थान गुजरात हरियाणा छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश महाराष्ट्र बिहार पंजाब सहित उ प्र के विभिन्न जनपदों के वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्य सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय प्रभारी डी पी गुप्ता एडवोकेट के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान सुल्तानपुर जनपद से जिला संयोजक अरविंद चौरसिया जिला उपाध्यक्ष राम पोपटानी,अजय गुप्ता व जिला सचिव राजदेव यादव शिव प्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में पचासों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अधिवेशन में हिस्सा लिया जिनमें प्रमुख रुप से बल्दीराय से पवन कुमार शिव शंकर चौधरी संदीप द्विवेदी राजकमल यादव संजीव कुमार यादव बब्बन वर्मा जगध्यान यादव राजेश कुमार साहू श्रीकांत शर्मा व दोस्तपुर से जीत बहादुर मोदनवाल अतुल कुमार रमेश मोदनवाल व लम्भुआ से संजय कसौंधन विमलेश कुमार मनोज कुमार विकास मोदनवाल नगर क्षेत्र से शिवमराज राजन गुप्ता अनिल अकेला अश्विनी वर्मा धीरज शर्मा ओम प्रकाश गुप्ता धीरज मिश्रा दिनेश कुमार विशाल अग्रहरि अनूप कनोडिया विशाल चतुर्वेदी जसविंदर सिंह आदि ने लखनऊ पहुंच कर कार्यक्रम में अपनी बहुमूल्य उपस्थित दी।
