503 लोगों ने पौष्टिक भोजन कर मिटाई अपनी भूख
राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ का निशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के तत्वावधान में बृहस्पतिवार देर शाम जिला चिकित्सालय और रेलवे स्टेशन पर निशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अस्पताल के मरीजों, तीमारदारों और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों व जरूरतमंदों ने पौष्टिक भोजन पर अपनी भूख शांत की। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष मेराज अहमद खान के संयोजन में स्वशाषी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ. महवर रजा और मेडिकल कालेज के वरिष्ठ सहायक तनवीर हुसैन और रेलवे स्टेशन पर रेलवे स्टेशन पर कार्यरत एस टी टी साहिल कुमार ने जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन की थाली देकर शुभारंभ किया। संघ के मार्गदर्शक निजाम खान ने बताया कि भोजन में अरहर की दाल सब्जी रोटी व चावल शामिल किया गया था। जिला अस्पताल में 228 और रेलवे स्टेशन पर 275 भोजन की थाली वितरित की गई। कुल 503 मरीजों तीमारदारों यात्रियों व जरूरतमंदों ने निशुल्क भोजन का स्वाद चखा। इस मौके पर डॉ.महवर रजा ने मुफ़्त खाना खिलाने को नेक काम बताया लोगो से इस नेक काम मे मदद करने की अपील किया। एस टी टी साहिल कुमार ने कहा कि पौष्टिक भोजन से बौद्धिक व मानसिक विकास होता है। इस मौके पर प्रदीप श्रीवास्तव सत्य प्रकाश वर्मा सरदार गुरप्रीत सिंह नफीसा बानों सुहेल सिद्दीकी हेमंत यादव राशिद खान राशिद वर्दी टेलर जितेंद्र मौर्य अमानत खान अरशद खान जुनैद खान सुफियान सुल्तान सलाहुद्दीन अहमद खान बैजनाथ प्रजापति माता प्रसाद जायसवाल आदि मौजूद रहे।
