जीवन में निरोग रहने के लिए योग जरूरी : डॉ आरए वर्मा

जीवन में निरोग रहने के लिए योग जरूरी : डॉ आरए वर्मा


योग शारीरिक और मानसिक रूप से  रखता है फिट : शैलेन्द्र प्रताप सिंह

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्सभारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को 10 वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जनपद के 26 मण्डल केन्द्रों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया।विश्व योग दिवस के अवसर पर अलग -अलग मण्डल केन्द्रों व ब्लाक मुख्यालयों पर विधायक ब्लाक प्रमुख जिला पदाधिकारी और मण्डल अध्यक्षों ने योगाचार्य की उपस्थित में एक घंटे योगाभ्यास किया।भाजपा का मुख्य कार्यक्रम तिकोनिया पार्क में आयोजित हुआ।मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आर.ए.वर्मा के अलावा पूर्व सीएमओ डॉ सीबीएन त्रिपाठी डॉ सुधाकर सिंह‌ आदि ने दीप प्रज्वलित कर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षका पल्लवी वर्मा ने उपस्थित सैकड़ों लोगों को एक घंटे से अधिक भ्रामरी अनुलोम- विलोम वज्रासन ताड़ासन सुखासन भुजंगासन आदि आसनों का योगाभ्यास कराया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ आरए. वर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि निरोग रहने के लिए योग जरूरी है। योग स्वस्थ जीवन जीने का एक विज्ञान है।उन्होंने कहा कि शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग पॉवर बूस्टर का काम करता है। एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा योग एक संपूर्ण विधा है।जो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखता है।योग प्रशिक्षका डॉ पल्लवी वर्मा ने कहा उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन कम से कम 40 मिनट योग करना चाहिए। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि योग दिवस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह एड. शशीकांत पाण्डे आनन्द द्विवेदी भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी आलोक आर्या बबिता तिवारी गांधी सिंह डॉ वीपी सिंह डॉ दिनकर सिंह आशीष सिंह रानू पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र सिंह विनोद मिश्रा इन्द्रदेव मिश्रा पूर्व सभासद अरुण सिंह आत्मजीत सिंह टीटू ओम प्रकाश श्रीवास्तव दिनेश चौरसिया मंगरू प्रजापति लालेन्द्र प्रताप सिंह समेत गायत्री परिवार गोमती मित्र मंडल आर्ट आफ लिविंग के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।जिला महामंत्री घनश्याम चौहान जिला मंत्री विवेक सिंह विपिन राजेश सिंह सुनील वर्मा प्रदीप शुक्ला राजेश सिंह आदि विभिन्न मंडल केंद्रों पर आयोजित योग शिविर में शामिल हुए।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post