जिला कार्यालय पर कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का 54 वा जन्मदिन
राहुल गांधी ने नफरत को खत्म कर देश को दिया एकता और प्रेम का संदेश : शकील अंसारी
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। कांग्रेस नेता एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी का 54 वा जन्मदिन कांग्रेसियों ने बुधवार को धूमधाम से मनाया। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के नेतृत्व में केक काटकर एक दूसरे को खिलाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की गयी तो वही कार्यालय के प्रांगण में ही नीम का पौधा रोपित कर उनकी लंबी उम्र की कामना की गई। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने बताया कि हमारे जननेता राहुल गांधी का जन्मदिन जनपद सुल्तानपुर में ही नहीं देश भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। कांग्रेस नेता एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन आज हम लोगों ने कार्यालय पर केक काटकर और एक दूसरे को मिष्ठान वितरण कर उनके दीर्घायु होने की कामना की, कार्यालय के प्रांगण में ही वृक्षारोपण कर उनकी लंबी उम्र की कामना की गई। वहीं उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम आने हेतु हम सबके प्रिय जननेता राहुल गांधी ने देश में नफरत को बंद कर एकता और प्रेम का संदेश दिया है। हमारे नेता राहुल गांधी गरीबों, किसानो, मजलूमों नवजवानों के ऊपर अन्याय कतई बर्दाश्त नहीं करते और उसके लिए सड़क से लेकर संसद तक अपनी बेबाक बुलंद आवाज़ व निडरता के साथ लड़ाई लड़ते है। ऐसे जननेता का आज हम लोगों ने 54 वा जन्मदिन धूमधाम से मनाया है। इस मौके पर जिला प्रवक्ता नफ़ीस फ़ारूक़ी हरीश त्रिपाठी राहुल त्रिपाठी राजेश श्रीवास्तव तेज बहादुर पाठक ममनून आलम ज़मींदार यादव विभू पांडेय हाजी फ़िरोज़ नंदलाल मौर्य सुव्रत सिंह सनी अमित सिंह पवन मिश्र अनवर अंसारी बलराम तिवारी गुड्डू जायसवाल श्याम लगन गौतम जेपी तिवारी प्रेमप्रकाश अग्रहरि शहबाज़ ख़ान रामचंद्र कोरी संजय मिश्र मो हमज़ा अतीउल्ला शक्ति तिवारी शीतला साहू प्रभात पाल आदि लोग उपस्थित रहे।
