भीषण गर्मी में एंबुलेंस सेवा बनी वरदान
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। उत्तर प्रदेश जहां पर एक तरफ आम जनमानस हिट वेव की चपेट से बचने के लिए घरों में ही रहना मुनासिब समझ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सरकारी अस्पतालों में नि :शुल्क एम्बुलेंस सेवा अपनी जान की बाजी लगाते हुए इसी हिट वेव में सरपट दौड़ते हुए मरीज के जीवन की रक्षा को बखूबी अंजाम दे रही है वास्तव में सरकार के लिए और आम जनमानस के लिए असाधारण सुविधा को किसी भी वरदान से कम नही कहा जा सकता है। ऐसा ही ताजा मामला सुल्तानपुर जिला का है, जिले में गर्मी सातवें आसमान पर है, इस गर्मी को देखते हुए जिले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली 108 एम्बुलेंस और 102 की एंबुलेंस लगाई गई हिट वेव को देखते हुए हाई अलर्ट मोड पर 108 की एंबुलेंस अपने हॉट स्पॉट पर तैनात हैं हर मरीज को सुविधा देने के लिए 108 एंबुलेंस 10 मिनट के अंदर ही मरीज के घर तक पहुंचती है। इस प्रकार एंबुलेंस के चलते कितने मरीज की जान बचाई जा रही हैं गरीब से लेकर अमीर तक इस सेवा का लाभ ले रहे हैं। इस तरह से 102 की एंबुलेंस भी गर्भवती महिलाओं 1 वर्ष तक के नवजात शिशुओं के लिए भी इस गर्मी में बहुत तेजी से सेवा देने में दौड़ लगा रही हैं। जिला प्रोग्राम मैनेजर आशीष सिंह और जिला प्रभारी दुर्गेश पाठक ने बताया कि इस समय गर्मी काफी है। इस गर्मी में हर दवा से लेकर हिट वेव सामान उपलब्ध कराया गया है जिससे की सही समय से मरीज को सुविधा मिल सके
