व्यापारी की हत्या मामले में जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अपर पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात

व्यापारी की हत्या मामले में जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अपर पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह एवं नगर अध्यक्ष आनंद पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल अपर पुलिस अधीक्षक  से मुलाकात कर गुप्तारगंज में हुई व्यापारी रोहित कुमार जायसवाल की हत्या मामले में  निष्पक्ष जांच करते हुए आरोपियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की,अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कठोर कार्यवाही और परिवार को सुरक्षा देने के लिए आश्वस्त किया गया तत्पश्चात प्रतिनिधि मंडल द्वारा व्यापारी के घर गुप्तार गंज बाजार पहुंच कर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना प्रदान किया गया और भविष्य में किसी भी आवश्यकता पर तुरंत उपस्थित रहने का आश्वासन दिया गया इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एजाज अहमद जिला उपाध्यक्ष सईद अहमद जिला उपाध्यक्ष राम तीरथ सोनी बृजेश वर्मा जिला युवा अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष दिनेश मिश्र रिजवान अहमद जिला महामंत्री गुप्तार गंज बाजार अध्यक्ष विजय वर्मा जिला मीडिया प्रभारी जुबैर अहमद नगर महामंत्री मो शहजाद नगर महामंत्री मंजूर अहमद नगर मीडिया प्रभारी अफ्तार अहमद नगर मीडिया प्रभारी जावेद अहमद नगर महामंत्री यार मोहम्मद नन्हकू नेता आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post