पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी ने टोल कर्मियों द्वारा अवरोध मार्ग खुलवाने के लिए जिला अधिकारी से किया बात

पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी ने टोल कर्मियों द्वारा अवरोध मार्ग खुलवाने के लिए जिला अधिकारी से किया बात


मार्ग से हटा अवरोधक बोल्डर

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्सविकास खंड प्रतापपुर कमैचा (चांदा) क्षेत्र के बैंती खुर्द टोल प्लाजा के करीब से गुजर रही नहर की पटरी पर टोल प्लाजा के कर्मियों द्वारा पत्थर के बड़े  बोल्डर लगाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया था! जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था! इस समस्या को  लोगों द्वारा पूर्व विधायक लंभुआ को बताया गया! सूचना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी ने मार्ग खुलवाने के लिए मौके पर पहुंचे गये। सैकड़ो ग्रामीणों के साथ कैंप कर पूर्व विधायक ने मौके से ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक को टेलीफोन करके तत्काल खुलवाने की मांग पर अड़ गए थे,इसके तुरन्त बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार लंभुआ ने मौके पर पहुंच कर मार्ग खुलवाने हेतु तुरंत कार्यवाही करते हुए मार्ग से सभी बड़े  बोल्डर पत्थर को हटवाकर मार्ग खुलवा दिया गया!क्षेत्र की जनता ने पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी का खुले उत्कण्ठ से आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post