प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहद खराब-राजेश

प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहद खराब-राजेश


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स उत्तर प्रदेश की खराब होती कानून व्यवस्था पर कांग्रेसियों ने अंसतोष जताया है। सुलतानपुर के गुप्तारगंज में हुई व्यापारी की हत्या के मामले पर कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर राजेश तिवारी ने कहा कि गुप्तारगंज में हुई गल्ला व्यापारी की हत्या अत्यंत दुःखद है, प्रदेश में क़ानून व्यवस्था की हालत बहुत ख़राब है। सीएम योगी आदित्यनाथ दावा करते हैं कि उत्तर प्रदेश में माफिया नहीं बचा है, लेकिन आये दिन प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हत्या हो रही है। यह सरकार पूरी तरह से फेल है। बाबा मठ की तरह प्रदेश चलाना चाहते हैं। अहंकार में डूबी सरकार की वजह से प्रदेश की जनता का बुरा हाल है। जल्द ही बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस जिलों में आंदोलन करेगी।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post