संस्कृति मंत्रालय में सुलतानपुर की अक्षिता ने दी अपनी प्रस्तुति

संस्कृति मंत्रालय में सुलतानपुर की अक्षिता ने दी अपनी प्रस्तुति


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स संस्कृति मंत्रालय के सांस्कृतिक संसाधन और प्रशिक्षण केंद्र (सी सी आर टी) की ओर से दो लाख 40 हजार रुपये की छात्रवृति राशि से सम्मानित हुईअक्षिता शुक्ला को लोगो द्वारा अनवरत दिया जा रहा बधाई। लाल डिग्गी-सुलतानपुर जनपद की निवासिनी अक्षिता शुक्ला को संस्कृति मंत्रालय के सांस्कृतिक संसाधन और प्रशिक्षण केंद्र (सी सी आर टी) मुख्यालय नई दिल्ली में आयोजित "राष्ट्रीय सांस्कृतिक दिवस समारोह" में मीरा बाई की 525वी जयंती पर संगीत प्रस्तुति के दौरान पद्मश्री पंडित चेतन जोशी के हाथों प्रशस्ती पत्र भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम से पूर्व छात्रों को पंडित चेतन जोशी एवं श्रीमती छाया जोशी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित होने का अवसर प्राप्त हुआ। आपको बता दें की इस संगीत कार्यक्रम में देश के 75 हजार से अधिक छात्रों का साक्षात्कार लिया गया। जिसमें 24 छात्रों के चयन के उपरान्त 4 छात्रों का चयन महोत्सव में गायन के लिए हुआ उसमे अक्षिता भी शामिल थी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्कृति मंत्री श्री जी किशन रेड्डी जी थे। कार्यक्रम में सी सी अर टी के निदेशक, उप निदेशक, अधिकारीगण तथा कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। यह खबर सुनते ही विश्विद्यालय की कुलपति डॉ प्रतिभा गोयल ने अक्षिता शुक्ला से भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिले में आगमन के पश्चात जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने भी अक्षिता को सम्मानित किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post