विपिन शर्मा को मिली पी-एच डी की उपाधि

विपिन शर्मा को मिली पी-एच डी की उपाधि


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स कमला नेहरू संस्थान के भौतिक विज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक पद पर कार्यरत विपिन शर्मा  को  पी-एच डी की उपाधि मिली। प्रतापगढ़ जिले के पट्टी तहसील  के लवेदा ग्राम निवासी विपिन शर्मा को यह  उपाधि डॉ राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी अयोध्या द्वारा प्रदान की गई । इन्होंने अपना शोध प्लाज्मोन उत्तेजना प्रक्रिया और सतही प्लाज़्मा आधारित  बायोसेंसर का एक सैद्धांतिक अध्ययन नामक शोध शीर्षक पर सम्पन्न किया । इनका यह शोध कार्य कमला नेहरू संस्थान के प्रोफेसर ललित कुमार द्विवेदी विभागाध्यक्ष भौतिक विज्ञान विभाग के निर्देशन में  संपन्न हुआ। इस सफलता  के लिए प्रोफेसर ललित कुमार द्विवेदी सहित विभाग के सभी प्राध्यापकों एवं गैर शिक्षक कर्मचारियों ने विपिन शर्मा को बहुत-बहुत बधाई दी।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post